महोबा, अक्टूबर 15 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। समितियों में खाद के लिए किसानों की भीड़ जुट रही है। अधिकारी पर्याप्त मात्रा में खाद होने का दावा कर रहे है मगर समितियों में मच रही मारामारी से खाद की किल्लत का मामला उजागर हो रहा है। कें्रदीय सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ने जिले के लिए दो रैक खाद की मांग की है। पिछले एक सप्ताह से खाद के लिए किसानों में मारामारी मची हुई है। खाद के लिए किसानों के द्वारा राजमार्ग में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा ने खाद की किल्लत को लेकर केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर से मुलाकात करते हुए किसानों की समस्या का मुद्दा उठाया। कहा कि बुंदेलखंड में खाद के लिए किसान परेशान हो रहे है। बताया कि अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों को न...