Mohoba News: कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद, सात के खिलाफ हुई एफआईआर
महोबा, अक्टूबर 12 -- Mohoba News: पनवाड़ी, संवाददाता। कूड़ा फेंकने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। गाली गलौच और बाद में मारपीट होने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में सिलालपुरा गांव निवासी दीनदयाल रैकवार ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह उसकी भतीजी बाडे में कूड़ा डालने गई थी, जहां सचिन और उसका भाई अचेंद्र वाद विवाद कर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी से मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मेरी पत्नी माया देवी, भतीजा मोनू पहुंचें तो इनके साथ भी लाठियों से मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित सचिन, अचेंद्र, भगवानदास, रामहेत पंडा, ममता, सुखदेवी, नीलम के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.