Mohoba News: कुआं में गिरने से महिला की हुई मौत
महोबा, अक्टूबर 26 -- Mohoba News: पनवाड़ी, संवाददाता। कचरा फेंकने गई महिला का संतुलन बिगड़ गया और महिला कुआं में गिर गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। महोबकंठ थाना क्षेत्र के दिदवारा गांव निवासी कमलेश की 40 वर्षीय पत्नी सगुन सोमवार को ष्घर से कचरा फेंकने के लिए गई थी। कचरा फेंकने के दौरान संतुलन बिगड़ने से महिला कुआं में गिर गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण कुआं में कचरा फेंक रहे है। कुआं में गिरने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और महिला को कुआं से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए जहां डॉक्टर दीक्षा यादव ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन संतानों में दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.