Mohoba News: कुआं पूजन में गए युवक के साथ मारपीट कर बाइक तोड़ी
महोबा, नवम्बर 4 -- Mohoba News: महोबा। कुआं पूजन में शराब के नशे में युवक के साथ गाली गलौज की गई। विरोध करने पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला बोलकर घायल कर बाइक में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने तहरीर केआधार पर पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पनवाड़ी थाना पुलिस को दी तहरीर में राहुल पुत्र जयहिंद राजपूत निवासी नगाराघाट ने बताया कि उसका भाई खेत सिंह 2 नवंबर को कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अज्जू राजपूत निवासी गौनगुढ़ा के यहां गया था। जहां अंकित शराब के नशे में अपने साथियों के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उमाशंकर, धीरेंद्र राजपूत, संदीप, लल्लू कोटेदार , विक्रम निवासीगण गौनगुढ़ा आए और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट कर बाइक तोड़ दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.