Mohoba News: किसान सहित दो की सर्पदंश की मौत
महोबा, अगस्त 31 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। अलग- अलग मामलों में किसान सहित दो की सर्प दंश से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। श्रीनगर थाना के लुहेड़ी गांव निवासी 60 वर्षीय किसान बाबूलाल चौबे खेतों में काम कर रहा था। किसान को काम करते समय सर्प ने डस लिया। किसान के शोर मचाने पर मौके पर आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों के द्वारा किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य मामले में जिले के सीमा क्षेत्र के बारीगढ़ निवासी 3 वर्षीय यश पुत्र शिवसिंह को रविवार की रात सर्प ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.