महोबा, अक्टूबर 26 -- Mohoba News: पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया केस महोबा, संवाददाता। खेत जा रहे किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।श्रीनगर पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के गांव पवा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसके पिता छिमाधर 13 अक्टूबर को खेत की रखवाली करने के लिए जा रहे थे। रास्ता में राम सहोदर ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर पिता पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी से हमला के बाद पिता अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर आए दिन गांव में कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है और जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित राम सहोदर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...