Mohoba News: कार्यालय आकर वीडियोग्राफी कर छवि धूमिल करने का आरोप
महोबा, नवम्बर 5 -- Mohoba News: महोबा। टैक्स बकाया होने के बाद ट्रक सीज करने के बाद ट्रक स्वामी के द्वारा एआरटीओ कार्यालय में आकर आए दिन वीडियोग्राफी करने की शिकातय एआटीओ के द्वारा पुलिस अधीक्षक से कर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। एआरटीओ दयाशंकर ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को भेजे शिकायती पत्र में बताया गया कि 13 अक्टूबर को टैक्स बकाया होने पर ट्रक को सीज किया गया था जिसके बाद ट्रक स्वामी के द्वारा कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा गया था। एआरटीओ ने शिकायती पत्र में कहा कि ट्रक स्वामी के द्वारा आए दिन कार्यालय आकर वीडियोग्राफी कर कार्यालय की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि कार्यालय में लाखों रुपये का राजस्व नकद जमा होता है ऐसे में किसी अप्रिय घटना का अंदेशा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.