Mohoba News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
महोबा, नवम्बर 2 -- Mohoba News: जैतपुर। खेत से मूंगफली उखाड़ने गई महिला की करंट की चपेट मेंआने से मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। बुधौरा गांव निवासी 32 वर्षीय कविता पत्नी चंद्रशेखर सोमवार को खेत में मूंगफली उखाड़ने गई थी। खेत में काम करने के दौरान वह पानी लेने के लिए ट्यूबवेल पहुंची जहां पंप चलाते समय करंट की चपेट मेंआ गई। महिला के करंट की चपेट में आने से साथ में काम कर रहे अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतिका के पति ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी भी मजदूरी करने जाती थी। मृतिका की तीन बेटियां 9...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.