Mohoba News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
महोबा, अगस्त 29 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। खेत में दवा का छिड़काव कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के बडेराखुर्द गांव निवासी 38 वर्षीय प्रहलाद राजपूत पुत्र लखन राजपूत शनिवार को खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। तभी उसकी एकाएक करंट लग गया। आस पास के किसान एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मृतक के दो बेटों के नाम मुकेश और अयंत राजपूत बताएं गए है।एसआई रामरक्षा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत में दवा का छिड़काव करते समय करंट लगने से मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.