महोबा, अगस्त 29 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। वीर भूमि की वीरता की याद में आयोजित होने वाले कजली महोत्सव का शानदार आगाज हो गया। महोत्सव की शुरुआत शोभा यात्रा से कराई गई। जिले के प्रभारी मंत्री मनोहरलाल उर्फ मन्नू कोरी ने डीएम, एसपी, सदर विधायक और एमएलसी के साथ फीता काटकर शोभायात्रा की शुरुआत कराई। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा सहित महापुरुषों की झाकियां आकर्षण का कें्रद रहीं। शनिवार को कजली महोत्सव की 845 वीं वर्षगांठ पर दोपहर हवेली दरवाजा से शोभा यात्रा की शुरुआत दोपहर को कराई गई। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि कजली महोत्सव वीर भूमि की वीरता की याद का गवाह है। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने कहा कि वीर भूमि का इतिहास गौरवशाली है। यहां के वीर आल्हा ऊदल की वीरता के किस्से सुनकर आज भी लोगों म...