महोबा, सितम्बर 2 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। ऐतिहासिक कजली महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आए कलाकारों के द्वारा बुंदेली गायन, तमूरा वादन, घुमर नृत्य और दिवारी नृत्य पर धमाल मचाया गया। पुकारे बहन चंद्रावल, लाला हरदौल नाटक की प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया। शानदार प्रस्तुतियों पर कलाकारों को सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया गया। कजली महोत्सव की चौथी शाम बुंदेली लोक कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कराई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पंडित लालता प्रसाद तिवारी के द्वारा आल्हा गायन किया गया जिसमें वीर आल्हा ऊदल की लड़ाईयों का बखान किया गया। उमाकांत द्विवेदी ने अरे द्वारपालों तुम कन्हैया से कह दो भक्ति गीत सहित भजन पेश कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। ...