Mohoba News: कजली महोत्सव की पहली शाम बुंदेली कलाकारों के नाम
महोबा, अगस्त 30 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। वीर भूमि की वीरता की याद में आयोजित होने वाले कजली महोत्सव की पहली शाम बुंदेली गीतों से गुलजार रही। कलाकारों ने आल्हा गायन की शानदार प्रस्तुति दी तो क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा कछियाई, लोक गायन आदि की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा। कीरत सागर तटबंध में महोबा संरक्षण एवं विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने दीप प्रज्जवलित कर कराई। कार्यक्रम की शुरूआत संगीत शिक्षक अमर सिंह के द्वारा मां चंद्रिका वंदना के साथ की गई। इसके बाद सुमेंद्र कुमार ने आल्हा गायन की शानदार प्रस्तुति दी। संगीताचार्य अबोध सोनी के द्वारा स्वागत गीत पेश किया गया। छिकहरा के हरनारायण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.