Mohoba News: कच्ची अटारी गिरने से मलबा में दबकर वृद्धा की मौत
महोबा, अक्टूबर 12 -- Mohoba News: महोबकंठ, संवाददाता। खाना बनाने के लिए उपले लेने गई वृद्धा की अचानक कच्ची छत गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। थाना क्षेत्र के दिदवारा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा शांति देवी पत्नी स्व मातादीन सोमवार को दोपहर को कोठरी में रखे उपले निकालने गई थी तभी कच्ची छत भरभराकर गिर गई और वृद्धा की मलबे में दब गई। छत गिरने से आस पास के लोग एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाकर वृद्धा को निकाला। जब बाहर निकाला तब उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल हरवंश, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। वृद्धा के पुत्र सतीश ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.