महोबा, सितम्बर 5 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। पांच गांवों को जोड़ने वाला पसवारा मार्ग में पिछले एक सप्ताह से सड़क के ऊपर से पानी चल रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इस मार्ग में दो-दो बड़े स्कूल होने के कारण छात्रों को स्कूल जाने में परेशानियां हो रही है। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश का पानी सड़क के ऊपर होने के कारण सड़क खराब हो गई है। बीजानगर पसवारा मार्ग में एकांतेश्वर मंदिर के पास सड़क के ऊपर से पानी चल रहा है। इस मार्ग में इंडेस वैली पब्लिक स्कूल और सांई इंटर कॉलेज होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र सेआने वाले छात्र खतरा उठाकर स्कूल जाने को मजबूर हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग सड़क पर चल रहे पानी से रास्ता तय कर विद्यालय पहुंच रहे है। लोगों का कहना है कि लगातार पानी चलने से फिसलन बढ़ गई है। पानी से सड़...