महोबा, जुलाई 18 -- Mohoba News: जैतपुर। एक सप्ताह पूर्व मंदिर में हुई फायरिंग के बाद मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद भक्तों ने मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भक्त परेशान है। चौकी क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही वारदातों से भी लोग खाकी पर उंगली उठा रहे है। हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद भक्तों में नाराजगी है। एक सप्ताह पूर्व छैमाई माता मंदिर में दबंगों के द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया गया था। मामला चौकी पुलिस तक पहुंचा और बाद में शांत हो गया। अब मंदिर के पुजारी की हत्या से लोग परेशान है। भक्तों का कहना है कि एक के बाद एक मंदिरों को निशाना बनाने का काम किया जा रहा है। मंदिरों के आस पास हो रही नशाखोरी को भी लोग घटनाओं का कारण मान रहे hai। चौकी क्षेत्र में एक के बाद बाद हो रही अपराधिक घटनाओं से लोग चौकी पुलिस पर लापरवाहियों के...