Mohoba News: एक करोड़ 15 लाख की लागत से होगा दो सड़कों का निर्माण
महोबा, नवम्बर 14 -- Mohoba News: खरेला। दो सड़कों के निर्माण के लिए सदर विधायक के द्वारा भूमि पूजन किया गया। 1 करोड़ 15 लाख की लागत से दोनों सड़कों का निर्माण होगा। सड़क खराब होने से लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। शनिवार को खरेला में मंगली बाजार को जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। यह सड़क खराब होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती थी। 500 मीटर सड़क का निर्माण 56.50 लाख की लागत से होगा। प्रवेंद्र रघुवंशी के मकान से शनिचरी बाजार तक दूसरी सड़क का निर्माण होगा। सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करते हुए सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने कहा कि सरकार बुंदेलखंड के विकास को लेकर गंभीर है। पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग उठाई गई थी। त्वरित आर्थिक विकास य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.