Mohoba News: उधार रकम का पांच गुना चुकाने के बाद भी मिल रही धमकी
महोबा, अक्टूबर 18 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। जरुरत पर उधार रुपये लेना ग्रामीण के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। 65 हजार रुपये उधार लेने के बाद पीड़ित तीन लाख से अधिक रकम दे चुका है मगर इसके बाद भी दो लाख रुपये की और मांग की जा रही है पीड़ित ने घर बेंचकर पलायन करने का निर्णय लेते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली के बमरारा गांव निवासी पीड़ित रामकिशन अनुरागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक दबंग से जरुरत पड़ने पर 65 हजार रुपये उधार लिए थे। लगभग पांच गुना रकम चुकाने के बाद भी दो लाखे रुपये की और मांग की जा रही है। रुपये न देने पर गाली गलौच कर बेटी का अपहरण करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि धमकी के बाद उसका गांव में रहना मुश्किल हो गया है जिससे वह घर बेंचकर पलायन करने को मजबूर हो गया है। दावा है कि रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.