महोबा, सितम्बर 29 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। गर्भवती महिला ने ई रिक्शा में शिशु को जन्म दिया। बाद में एंबुलेंस के जरिए जच्चा बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीएमएस ने डॉक्टरों को जच्चा बच्चा की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए। चरखारी तहसील के सूपा गांव निवासी अनिल अहिरवार की 26 वर्षीय पत्नी मालती की सोमवार को एकाएक प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। आशा अर्चना ने एंबुलेंस को बुलाने को कहा तो परिजन ई रिक्शा से महिला जिला अस्पताल लाने की जिद करने लगे। परिजन ई रिक्शा से गर्भवती को जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे रास्ता में पान मंडी के पास महिला ने शिशु का जन्म दिया। जिसके बाद सूचना एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस के जरिए जच्चा बच्चा का महिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस डॉ आर के चौरिहा का कहना है कि आशा ने बताया कि परिजन एंबुलेंस से नहीं ले ज...