Mohoba News: ई रिक्शा चालक के साथ दबंगों ने की मारपीट
महोबा, अगस्त 20 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। युवक के साथ मारपीट कर रहे दबंगों का विरोध करना ई-रिक्शा चालक को महंगा पड़ गया। विरोध करने से आग बबूला दबंगों के द्वारा लाठी डंडा से हमला बोल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मुख्यालय कोतवाली को दी तहरीर में स्वासामाफ गांव निवासी कालका प्रसाद ने बताया कि 13 अगस्त को वह ई रिक्शा लेकर गांव से महोबा आ रहा था। रास्ता में पचपहरा गांव के पास दबंग युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। बचाव करने का प्रयास किया तो दबंग आग बबूला हो गए। दबंग ने तमंचा लगाकर भागने पर जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने लाठी डंडा से हमला बोलकर बेदम कर दिया। बाद में दबंग अधमरा कर मौके से भाग गए। ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.