Mohoba News: ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत
महोबा, अगस्त 19 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। हमीरपुर के मुस्करा निवासी 20 वर्षीय नरेंद्र पुत्र गया प्रसाद बाइक से जा रहा था। अस्थौन गांव के बाद ई रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचें परिजनों में घटना के बाद कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ई रिक्शा का एकाएक संतुललन बिगड़ गया और रिक्शा बाइक से भिड़ गया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: ई-रिक्शा पलटने से कथावाचक की दबकर संदिग्ध मौत पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.