महोबा, जुलाई 28 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। पर्वो पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए प्रशासन मुश्तैद नजर आ रहा है। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में पर्वो पर शांति व्यवस्था को कायम रखने पर चर्चा की गई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने बैठक में कहा कि पर्वो पर यातायात व्यवस्था को बेहतर रखा जाएं। जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने चरखारी गौरहारी मार्ग की मरम्मत, कबरई तिराहे से मटौंध मार्ग के गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को दिए गए। सीएमओ डॉ विनय कुमार को अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए। झलकारी बाई तिराहा में क्षतिग्रस्त पाइप लाइ...