Mohoba News: अश्लील वीडियो बनाकर बहू से दुष्कर्म का अरोपित गया जेल
महोबा, जुलाई 16 -- Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। नव विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित जेठ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। धौर्रा चौकी के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। जेठ ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया। चौकी पुलिस के द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने पिता के साथ सीओ कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार से मुलाकात करते हुए पूरे घटना की जानकारी देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई। सीओ की दखल के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित बृजकिशोर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट-छेड़खानी में जेठ पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.