Mohoba News: अर्जुन बांध में डूबे युवक का चार किलोमीटर दूर मिला शव
महोबा, अगस्त 19 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता । अर्जुन बांध में डूबे युवक का शव 4 किलोमीटर दूर लोहारी गांव के पास झाड़ियां में मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। महोबा के काजीपुरा निवासी 25 वर्षीय फैजल पुत्र मोहम्मद राशिद अपने साथी दानिश के साथ अर्जुन बांध में नहाने गया था। मंगलवार को युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया था। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया देर रात तक शव न मिलने से परिजन परेशान रहे। बाद में बुधवार को सुबह 4 किलोमीटर दूर लोहारी गांव के पास झाड़ियां में शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक तीन बहनों में इकलौता भाई था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दे कि इन दिनों अर्जुन बांध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.