Mohoba News: अभियान में पांच ट्रक बिना रायल्ट्री के खनिज परिवहन करते पकड़े
महोबा, सितम्बर 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। बिना रायल्ट्री के खनन परिवहन की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पांच ट्रक बिना रायल्ट्री के खनन परिवहन करते हुए पकड़े गए। एसडीएम की कार्रवाई के बाद खान निरीक्षक की तहरीर पर पांचों ट्रकों के स्वामी और चालकों के खिलाफ कबरई पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। जिलाधिकारी प्रभास कुमार से कबरई के बुद्धिजीवियों के द्वारा बिना रायल्ट्री के खनिज परिवहन करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। डीएम ने टास्क फोर्स को अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर शिव ध्यान पांडेय ने रात्रि में खनन परिवहन में लगे वाहनों की जांच की। जांच में पांच ट्रक बिना रायल्ट्री के खनिज परिवहन करते हुए पकड़े गए। चालक रायल्ट्री प्रपत्र पेश नहीं कर सके। राजस्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.