महोबा, सितम्बर 30 -- Mohoba News: महोबा ,संवाददाता। विद्युत चेकिंग में गए अभियंता के साथ उपभोक्ता द्वारा की गई अभद्रता के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि अवर अभियंता अल्ताफ हुसैन मंगलवार को विद्युत टीम के साथ बिलबई गांव में राजस्व वसूली व विद्युत वितरण के कार्य के लिए गए थे ।अभियान में उपभोक्ता पृथ्वी के यहां बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करना पाया गया जिस पर अभियंता द्वारा कनेक्शन लेने की बात करने पर उपभोक्ता द्वारा अभद्रता की गई। अवर अभियंता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पृथ्वी व उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: राजस्व वसूली में गए अवर अभियंता के साथ अभद्रता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह का कह...