महोबा, सितम्बर 5 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सास, ससुर सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। पनवाड़ी पुलिस की दी तहरीर में स्योढ़ी गांव निवासी देशराज यादव की पुत्री निवासी नीशू ने बताया कि उसकी शादी झांसी जिले के गरौठा थाना के पसौरा गांव निवासी हरीश पुत्र राजकुमार यादव के साथ 9मई 2022 को हुई थी। पिता ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया मगर शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे मांग पूरी न होने पर मारपीट की जाती। ससुरालीजनों के द्वारा दस लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर गाड़ी से मायके स्योढ़ी के बाहर छोड़ दिया और धमकी दी कि जब पैसा और बाइक की व्यवस्था हो जाएं तभी आना। पुलिस ने तहरीर...