Mohoba News: अंतिम दिन बम-बम भोले की गूंज से गूंजे देवालय
महोबा, अगस्त 24 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को देवालय बम-बम भोले की गूंज से गूंज उठे। परिवार की सुख समृद्धि के लिए भक्तों के द्वारा भगवान भोले की आराधना की गई। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शहर के शिवतांडव, उमंगेश्वर द्वादश ज्योर्तिलिंग, राम कथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, शिव परिवार मंदिर आदि में भक्तों की भीड़ जुटी रही। सुबह से ही मंदिरों में महिलाएं पूजा अर्चना के लिए पहुंचनें लगी। बाबा की आराधना कर भक्तों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। घर- घर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विधि विधान से पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना की। कांवड़ यात्रा निकाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.