Mohammed Shami retired: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, लंबे समय से टीम से चल रहे थे बाहर
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे शमी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो संदेश में अपने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, लेकिन उसकी यादों से कभी नहीं। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी बात रखते हुए भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनके जीवन का एक खास हिस्सा रहा है। उन्होंने लिखा, "सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं। लेकिन उससे जुड़ी यादों से नहीं। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था कि अपने देश के लिए कुछ कर दिखाना है। उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष और हर चोट और कम बैक ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया ही है। टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, यह मेरी जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.