नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को भोग लगाना है तो पहले से ही तैयारी कर लें। टेस्टी मोदक बनाने हैं लेकिन कोई आसान सी रेसिपी खोज रही हैं तो सूजी, दूध, गुड़ से बनी इस मोदक की रेसिपी को ट्राई करें। वैसे तो ये ट्रेडिशनल रेसिपी से बिल्कुल अलग है लेकिन इसे कम मिठास और नेचुरल चीजों को मिलाकर तैयार किया गया है। जिस वजह से ये खाने में टेस्टी लगते हैं और लगभग गिल्ट फ्री भी हैं। तो अगर आप स्वीट्स को फिटनेस की वजह से अवॉएड करते हैं तो ये प्रसाद में मिले इन मोदक को आराम से खा सकेंगे। बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी।सूजी-दूध और गुड़ मोदक की सामग्री बाहरी कवर के लिए एक कप सूजी या रवा तीन कप दूध तीन चौथाई कप गुड़ देसी घी आधा कप और एक चम्मचस्टफिंग के लिए डेसिकेटेड नारियल सौ ग्राम खसखस दो चम्मच बादाम बारीक कटा हुआ 12-15 10-12 बारीक कटे पिस्...