MMMUT : BTech में दाखिले का दूसरा सीट अलॉटमेंट जारी, JEE Main में 120848 रैंक वाले को एडमिशन
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- एमएमएमयूटी गोरखपुर ने बीटेक प्रथम वर्ष प्रवेश सत्र 2026-27 की काउंसिलिंग के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं के लिए होम स्टेट और दूसरे स्टेट श्रेणी की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक भी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। विवि के बीटेक प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में सीट मिली है, उन्हें 10 जुलाई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी स्वीकृति दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थी अपनी स्थिति के अनुसार सीट को अंतिम रूप दे सकते हैं या बेहतर विकल्प की उम्मीद में अगले चरण के लिए अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। बताया कि जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद की पहली शाखा आवंटित हुई है, उनके लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर सीट की पुष्टि करना अनिवार्य है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.