MLC Elections: गोरखपुर से आगरा तक बवाल, सपाई-भाजपाई भिड़े, अखिलेश ने बूथ लूट का आरोप लगाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान के दौरान कई जिलों में हंगामे और विवाद की खबरें सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। फतेहपुर, आगरा, सीतापुर, लखीमपुर, मैनपुरी, वाराणसी, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर समेत कई जिलों में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी कई जगह हस्तक्षेप करना पड़ा।वाराणसी-आगरा में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक वाराणसी की सदर तहसील में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के मतदान केंद्र पहुंचने को लेकर विवाद हो गया। भाजपा के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। वहीं, आगरा के फतेहाबाद ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.