MLC चुनाव से पहले सपा को झटका, BJP ने जीती नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट, बैलेट पेपर से हुआ था इलेक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- कानपुर, हिन्दुस्तान टीम। यूपी में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के बीच भाजपा ने सपा को झटका दिया है। कानपुर में बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट भाजपा ने बड़े अंतर से जीत ली है। यह जीत इसलिए भी खास है कि चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए गए थे। यहां हुए उपचुनाव में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के भाई राना समरेंद्र सिंह ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। एकतरफा मुकाबले में उन्होंने सपा समर्थित आदर्श द्विवेदी को 2483 वोटों से पराजित किया। राना समरेंद्र सिंह को कुल 4210 मत मिले, जबकि आदर्श द्विवेदी 1727 मत हासिल कर सके। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार द्विवेदी को सिर्फ 58 मत ही मिले। 13 अक्तूबर को हुए मतदान के बाद गुरुवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी राना समरेंद्र सिंह ने पहले ही रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.