लखनऊ। वार्ता, नवम्बर 2 -- UP Assembly Election: यूपी में हाल ही में हुए विधान परिषद के चुनावों में लखनऊ और वाराणसी सीटों पर मिली हार को भाजपा पचा नहीं पा रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र में मिली हार ने भाजपा को चिंता में डाल दिया है। भाजपा अब अपने ही गढ़ में एमएलसी चुनावों के परिणामों के वास्तविक कारणों की खोज में लग गई है। गोरखपुर क्षेत्र में मिली जीत ने पार्टी की लाज बचा ली लेकिन अगले साल के शुरू में राज्य में विधान सभा चुनाव पहले लखनऊ और वाराणसी क्षेत्र में मिली हार के असर को लेकर संगठन चिंतित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन परिणामों को लेकर संगठनात्मक जवाबदेही तय करने और आगे की चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन के अंदर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस नतीजे के बाद प्रदेश स...