MLC चुनाव में कांग्रेस और सीपीआई साफ, राजद-भाजपा को फायदा, जन सुराज का खाता खुला और निर्दलीय घटे
पटना, अक्टूबर 28 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में विपक्षी दलों को झटका लगा है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी सीपीआई को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। दोनों पार्टियों के सिटिंग एमएलसी चुनाव हार गए। दरभंगा शिक्षक से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपनी सीट गंवा दी। वहीं, तिरहुत शिक्षक पर सीपीआई के दो बार के एमएलसी संजय सिंह भी अपनी सीट नहीं बचा सके। हालांकि, लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को इस चुनाव में फायदा हुआ है। पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी के संजीव कुमार ने भाजपा के सिटिंग एमएलसी नवल किशोर यादव को हरा दिया। इस चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को एक सीट का फायदा हुआ, तो जन सुराज पार्टी का खाता खुल गया। जनता दल यूनाइटेड की संख्या जस की तस है। निर्दलीयों का आंकड़ा घट गया।कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक गंवाई, पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.