MLC चुनाव नतीजों पर जदयू में कशमकश, एक मंत्री पर सवाल; जख्म पर महरम लगा रहे बड़े नेता
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जदयू) में बिहार विधान परिषद के चुनाव में तीन सीटों पर पराजय और पटना स्नातक सीट पर भीतरघात का जख्म अभी भरा नहीं है। दल के अंदरखाने इसको लेकर कशमकश जारी है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व सबको मान-मनौव्वल से शांत कराने की कोशिश में लगा है। एक मंत्री पर जन सुराज के कैंडिडेट की मदद करने का आरोप लग रहा है। जदयू ने गुरुवार को हारे-जीते अपने हिस्से की सभी चार सीटों की समीक्षा की। विधान परिषद चुनाव के फलाफल से उभरे जख्म पर महरम की यह कोशिश सीट दर सीट समीक्षा के रूप में सामने आई। चार में से तीन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की हार हो गी। हर सीट के संबंधित प्रत्याशी से अलग-अलग बातचीत नेतृत्व के समक्ष हुई। यह ऐसी बैठक रही जिसमें एक सीट की बात दूसरी सीट से जुड़े लोगों त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.