नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- लखनऊ विशेष संवाददाता । यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासत तेज है। अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी सभी पार्टियां पूरी ताकत से राजनीतिक बिसात बिछाने में लगी हैं। इस बीच खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल जाकर आजम खान से मुलाकात करेंगे। सपा मुखिया अखिलेश और आजम खान के बीच मुलाकात के लिए करीब 45 मिनट का समय तय किया गया है। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। इससे पहले रविवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में रैली के दौरान अखिलेश यादव पर आजम खान की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। उधर, भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी सुभाष यदुवंश ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा लैपटॉप बांटे जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'वोट देगा अह...