पटना, अक्टूबर 22 -- बिहार विधान परिषद चुनाव के मतदान से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार को पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने नीरज का हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नीतीश ने उन्हें आराम करने की सलाह भी दी। नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से एमएलसी हैं और इस चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार भी हैं। हालांकि, मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह उनका खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस कारण पार्टी में घमासान मचा हुआ है। एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान है। नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार उनके अभिभावक हैं। वह मिलने आए और आराम करने को को कहा। नीरज ने कहा कि नीतीश पार्टी के हर कार्यकर्ता की चिंता करते हैं। आज भी वह हर कार्यकर्ता की जानकारी लेते हैं। नीरज ने नीती...