नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Patna MLC Election: बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्तूबर को वोटिंग होने वाली है। इससे पहले पटना ग्रेजुएट सीट का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां की लड़ाई जेडीयू बनाम जेडीयू की होती जा रही है। बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने नीरज कुमार को यहां उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह यहां अपनी ही पार्टी के नेता को खुली चुनौती देते दिख रहे हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी (JSP) के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। नीरज कुमार जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता हैं। वह इस सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। अनंत सिंह और नीरज कुमार की दुश्मनी के कारण इस चुनाव में लड़ाई काफी दिलचस्प हो चुकी है। यही कारण है कि जन सुराज के कैंडिडेट अन...