MLA के बेटे ने थार से 5 को रौंदा, पहले भी कर चुका कांड; पिता बोले- पुत्र नहीं कानून बड़ा, एक्शन हो
शिवपुरी, अप्रैल 16 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से थार गाड़ी द्वारा 3 मजदूरों और 2 महिलाओं को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। एक्सीडेंट को अंजाम देने का आरोप करैरा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर है। बताया गया है कि जिम जाते समय विधायक का बेटा लापरवाही से थार चला रहा था, तभी उसने सड़क पर बाइक और पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में सभी पांचों घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।सवाल करने पर डराने-धमकाने लगा घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे। एक्सीडेंट करने वाली थार का वीडियो सामने आया है। इसमें गाड़ी के आगे "प्रीतम लोधी" और पीछे "MLA" लिखा हुआ दिख रहा है। जब विधायक के बेटे से एक्सीडेंट करने पर सवाल किया गया, तो दिनेश लोधी ने बहस करनी शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.