MLA के करीबी की पत्नी हारीं चुनाव, तो स्ट्रीट लाइट ही उखड़वा दीं; CJP ने मजे लिए
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- राजस्थान पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए चौंकाने वाले रहे। इसी बीच चुनाव परिणाम घोषित किए जाने के बाद टोंक जिले में स्ट्रीट लाइटें हटाए जाने का एक मामला तूल पकड़ रहा है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक की पत्नी चुनाव हार गईं थीं, जिसके बाद लाइटों को हटवा लिया गया था। अब कॉकरोच जनता पार्टी इसपर सवाल उठा रही है। दरअसल, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक आलोक मिश्रा की पत्नी प्रियंका शर्मा ने चुनाव लड़ा था। वह टोंक जिले की पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 से सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहीं थीं। जब नतीजे घोषित हुए तो उनकी हार हो गई। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने चुनाव में प्रचार के दौरान कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाईं थीं, जिन्हें उतारने के वीडियो सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.