नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Mivi वैसे तो अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है, लेकिन अब कंपनी Mivi One 5G के साथ भारतीय स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री कर चुकी है। यह ब्रांड का पहला फोन है। हमें इसका रिव्यू करने का मौका मिला। लुक्स के मामले में फोन वाकई बढ़िया है, सिंपल और सोबर। जो लोग कम कीमत का 5G फोन तलाश रहे हैं उनके लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस फोन के साथ कैसा रहा हमारा अनुभव, चलिए बताते हैं.बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा फोन का बॉक्स दिखने में काफी अट्रैक्टिव है। फोन के बॉक्स के ऊपर है फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिल जाती है। पीछे की तरफ फोन में मिलने वाले कई खास फीचर्स को हाईलाइट किया गया है। बॉक्स में फोन के अलावा एक ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन प्रोटेक्टिव केस, चार्जिंग केबल और चार्जर मिलता है, साथ में कुछ डॉक्यूमेंट्स भी हैं।कीमत और क...