नई दिल्ली, अगस्त 30 -- ओटीटी पर धमाल करने के बाद अब मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट भी मिल गया है। इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा है। आइए जानते हैं फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट और क्या होगा इस फिल्म का प्लॉट?कितनी लंबी होगी मिर्जापुर द मूवी की कहानी? CBFC की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म को 29 अगस्त को सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म के रनटाइम की बात करें तो फिल्म 197.19 मिनट यानी 3 घंटे 17 मिनट लंबी होगी। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी देखने से पहले देखिएगा ये एपिसोड्स, 'गुड्डू भैया' ने दी है सलाहक्या होगा मिर्जापुर द मूवी का प्लॉट? सर्टिफिकेट पर फिल्म के प्...