मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के कचहरी घाट पर गंगा सेवा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रंग बिरंगी झालरों और 5100 सरसों तेल से मिट्टी के दिए जलाए गए। दीपों की रोशनी से घाट जगमगा उठा। मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश संजय शुक्ला परिवार न्यायालय ने मंगलवार की शाम छह बजे मां दुर्गा का पूजन और गंगा आरती के साथ शुभारंभ किया।इस अवसर पर गंगेश्वर महादेव का शृंगार किया गया। नगर के कोने-कोने से दीपोत्सव देखने के लिए लोग उमड़े रहे। महिलाओं और युवतियों ने दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किया। मां गंगा की आरती उतारी और प्रणाम किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कार्तिक पूर्णिमा पर जहारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई अस्था की डुबकी महिलाओं ने सेल्फी ली। समिति की ओर से प्रसाद वितर...