Mirzapur News: 51 मरीजों को पोषण पोटली भेंट कर लिया गोद
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार स्थित गांधी पार्क परिसर में पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता स्व. दशरथ सिंह शास्त्री की स्मृति में उनके परिजनों ने क्षेत्र के 51 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भेंट कर उन्हें गोद लिया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. केके मिश्रा व विशिष्ट अतिथि सीओ चुनार गायत्री यादव रहीं।विशिष्ट अतिथि सीओ चुनार ने कहाकि लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। स्वास्थ्य है तो जीवन है। इसलिए आप अपने साथ-साथ अपने लोगों को भी नशे से दूर रखते हुए टीबी रोग को समाज से मिटाने का प्रयास कर देश को टीबी मुक्त करें। क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर व रेडक्रास सोसाईटी के सदस्य सतीश शंकर यादव ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को टीबी रोग के समस्त लक्षणों के बारे में बताया। सर्वम संस्था के संजय भट्टाचार्या, सुबोध कुमार सिंह, सरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.