Mirzapur News: 50 हजार रुपये ले युवती प्रेमी संग भागी
मिर्जापुर, जुलाई 10 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मां के संदूक का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सचिन सिंह के खिलाफ बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर भगाने का मामला दर्ज कराया है।पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी बीए की छात्रा है। सचिन नाम का एक युवक उसके मोबाइल पर फोन कर लगातार बात करता था। बेटी घर आई तो मोबाइल छीनकर युवक से बात नहीं करने की हिदायत दी। उसके बाद बेटी चोरी छुपे माँ के संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिया। रात में बेटी किसी को बताए बगैर घर से निकल गई। आस-पास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संदर्भ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.