मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: दिलदारनगर, गाजीपुर। शासन के निर्देश पर सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। नवीन स्वास्थ्य केंद्र दिलदारनगर पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 45 मरीजों के सेहत की जांच करते हुए दवाएं दी गयी। केंद्र प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि मेले में सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लक्षण, साफ-सफाई और सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...