Mirzapur News: 26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी
मिर्जापुर, अगस्त 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मरकजी जश्न एवं जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि 26 अगस्त को जुलूस मोहम्मदी निकाला जाएगा। कमेटी के सेक्रेटरी सोनावर खा ने बताया कि जुलुस इमामाबाड़ा स्थित ईदगाह से उठकर अपने निर्धारित रास्तों बल्ली का अड्डा, नारघाट, टेढ़ीनीम, त्रिमोहानी, घंटाघर, पक्की सराय, पेहटी चौराहा समेत नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पुन: इमामबाड़ा पहुंच कर समाप्त होगा। जुलूस में शामिल कमेटियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में हाजी महबूब अली, शुकुरूल्ला, मौलाना निसार, अब्दुल हमीद, मो.अशफाक, अरशद खा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दाऊदपुर में जुलूस- ए- अमारी आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.