Mirzapur News: 25 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। एसओजी और जिगना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को पाली बॉर्डर के पास घेराबंदी कर दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 138.40 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल मिले हैं। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है।एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीना ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिगना क्षेत्र के पाली बॉर्डर के पास बाइक सवार दो युवक हेरोइन लेकर जा रहे हैं। सूचना पर एसओजी और जिगना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के बनरहिया बारी बरकछा निवासी शनि कुमार और बरकछा कलां के मंधातापुर निवासी सुभाष कुमार के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.