Mirzapur News: 243 मुकदमों में पकड़ी गई 3117 लीटर अवैध शराब नष्ट
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में माल निस्तारण अभियान के तहत सोमवार को देहात और हलिया थाने में आबकारी अधिनियम के 243 मुकदमों से संबंधित 3117.16 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई गई। न्यायालय के आदेश पर गठित टीमों की मौजूदगी में शराब का विनष्टीकरण कराया गया है।
देहात कोतवाली में 679 लीटर शराब नष्ट देहात कोतवाली में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 50 मुकदमों में कुल 679 लीटर अवैध शराब बरामद हुई थी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर माल निस्तारण अभियान के क्रम में न्यायालय से विनष्टीकरण का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने बरामद शराब को नष्ट कराया है। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर नगीना सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्रा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम राजेश और प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा समेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.