मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चक्रवाती तूफान से शनिवार को बिजली का दो पोल टूट कर गिर गया। इससे पूरी रात बिजली गुल रही। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 24 घंटे बाद भी टूटे पोल को नहीं बदला। इससे ग्रामीणों में रोष है। यह भी पढ़ें- Gridih News: आंधी-बारिश के बाद 40 घंटे से कई इलाकों में बत्ती गुलबिजली व्यवस्था ठप क्षेत्र में शनिवार को चक्रवाती तूफान और बारिश से घसरौड़ी गांव में बिजली दो पोल गिर गए। इससे विद्युत तार और पोल गिरकर विद्युत आपूर्ति ठप हो गया। बिजली व्यवस्था बंद होने से लगभग सत्तर गांवों के लोगों को अंधेरे मे जीवनयापन करना पड़ रहा है। बिजली के टूटे पोल को 24 घंटे बाद भी नहीं दुरुस्त किया गया। इससे रविवार को भी बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली संकट के चलते रवि...